फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी डमटाल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नारकोटिक्स की टीम ने देर सायं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 180 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल के हवलदार गोविंद सिंह, संदीप वर्मा, शशि पाल, देवानंद, बलविंदर सिंह, नवजोत सिंह ने संगेड पुल के पास रोजाना की तरह गश्त पर थे। इसी दौरान नारकोटिक्स सेल की टीम के सामने से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा तथा तलाशी लेने पर व्यक्ति की जेब से 180 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी को पकड़ कर पुलिस चौकी डमटाल लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंगा उर्फ सोनू पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी शांटा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी जवाली वीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed