{"_id":"59aaf1514f1c1b16278b4e95","slug":"201504375121-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढलियारा में तीन घंटे थमा रहा यातायात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढलियारा में तीन घंटे थमा रहा यातायात
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरा (कांगड़ा)। भरवाईं-कांगड़ा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढलियारा में शनिवार को जोरदार बारिश से खड्ड में पानी के तेज बहाव से तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। ढलियारा खड्ड में उफान के चलते दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीन सप्ताह पहले भी भारी बारिश के चलते ढलियारा में यातायात अवरुद्ध रहा था।
एनएच से होकर गुजरने वाली यह खड्ड बरसात में कई लोगों को जख्म दे चुकी है। हालत यह है कि स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में जाने वाले छात्रों और कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ रही है। पानी के तेज बहाव से खड्ड में पत्थर आ रहे हैं जो कि वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जन विकास पार्टी अध्यक्ष मनोहर लाल, बीडीसी रीता, अविनाश, अशोक, विक्रम, पुष्पिंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर और सुमित मनकोटिया ने कहा कि हालांकि कई बार खड्ड पर काज-वे बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, परंतु खड्ड पर पुल बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने सरकार से ढलियारा खड्ड में पुल का निर्माण करने का मांग की है।