{"_id":"5ce1afc2bdec22075c1170e8","slug":"191558294466-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीलवा में पकड़ी खैर की लकड़ी से लदी जीप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मीलवा में पकड़ी खैर की लकड़ी से लदी जीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीलवा में पकड़ी खैर की लकड़ी से लदी जीप, तीन गिरफ्तार
आरोपी हिमाचल से पंजाब ले जा रहे थे खैर की लकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के मीलवा में पुलिस टीम ने नाके के दौरान खैर की लकड़ी से भरी एक जीप को पकड़ा है। पुलिस ने जीप सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मीलवा में इंदौरा पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जीप नंबर एचपी-38 बी-6630 हिमाचल सीमा से पंजाब की तरफ जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोका और जांच में जीप से खैर की लकड़ी बरामद हुई। दस्तावेज मांगने पर जीप सवार कुछ नहीं दिखा पाए। पुलिस ने खैर से लदी जीप को कब्जे में लेकर सवार राजेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी डाह कुल्हाड़ा, केवल पुत्र नत्थू राम, कुशल सिंह पुत्र तिलक राज निवासी डैंक्वा को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि जीप सवार आरोपियों के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।