{"_id":"5b42468b4f1c1b08278b5466","slug":"191531070091-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के तहत एक गांव में 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को बच्चा बकरियां चरा रहा था। इस दौरान आरोपी वहां आया और उसे पांच रुपये देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया, जहां पर उसने उसके साथ कुकर्म किया। बताया जा रहा है कि जब वह बच्चा सहमा हुआ वापस अपने घर आया तो उसने रोते हुए आपबीती मां को बताई। बच्चे की मां ने तुरंत पुलिस थाना हरिपुर में जाकर शिकायत कर दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे को मेडिकल करवाने के लिए भेजा है। आरोपी का भी मेडिकल करवाया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी निकटवर्ती गांव का बताया जा रहा है। वहीं कार्यकारी डीएसपी देहरा योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।