फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बिजली-पानी कटने पर 12 होटल मालिकों ने बंद किया कारोबार

बिजली-पानी कटने पर 12 होटल मालिकों ने बंद किया कारोबार

Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी कटने पर 12 होटल मालिकों ने बंद किया कारोबार
बिजली-पानी कटने पर 12 होटल
विज्ञापन

मालिकों ने बंद कर दिया कारोबार
जवाब-तलबी के लिए पर्यटन विभाग ने जारी किए थे नोटिस
नोटिस रिसीव न होने पर विभाग की जांच के दौरान हुआ खुलासा
विपिन चौधरी
धर्मशाला। बिजली-पानी कटने और पर्यटन विभाग से मान्यता रद्द होने के बाद मैक्लोडगंज क्षेत्र के 12 होटलों पर ताला लटक गया है। इन होटलों के मालिकों ने अपने होटल के कारोबार को बंद कर दिया है। यह खुलासा पर्यटन विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान हुआ है। इन होटल मालिकों ने न तो अनियमितताएं दूर करने का प्रयास किया और न ही पर्यटन विभाग के पास औपचारिकताएं पूरी कर अपने होटलों को दोबारा शुरू करने की जहमत उठाई।
इन 12 होटल मालिकों ने अपना होटल कारोबार बंद करने में ही अपनी भलाई समझी। जानकारी के अनुसार जून माह में पर्यटन विभाग ने 100 के करीब होटलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इस दौरान 15 होटलों के नोटिस बिना रिसीव हुए वापस आ गए थे। इस पर पर्यटन विभाग ने इन होटल मालिकों को पुन: नोटिस जारी किए थे। साथ ही पर्यटन विभाग के इंस्पेक्टर ने इन होटलों की जांच की। इस दौरान खुलासा हुआ कि इन होटलों/रेस्तरां को होटल व्यवसायी पहले ही बंद कर चुके हैं।
विज्ञापन


12 होटल मालिकों से मांगा जवाब
पर्यटन विभाग ने नगर निगम की ओर से अवैध घोषित किए गए 23 होटलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन होटलों में से 11 के लिए विभाग ने पुन: एमसी को लिखा है, जबकि शेष रहते 12 होटल मालिकों से जवाब मांगा गया है। इसके लिए इन होटल मालिकों को 13 जुलाई को जवाब देने के लिए कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मैक्लोडगंज क्षेत्र के 12 होटलों को उनके मालिकों ने बंद कर दिया है। विभाग ने 15 होटल मालिकों को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किए थे। जब उन्होंने इन नोटिसों को रिसीव नहीं किया तो विभाग ने इन होटलों की जांच करवाई। जांच के दौरान ये होटल बंद पाए गए।
- मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed