{"_id":"5ada2fdd4f1c1b042e8b488e","slug":"181524248541-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत पुलिस जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत पुलिस जवान
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना किसी को कार्ड-ओटीपी दिए खाते से कट गए 12 हजार
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ सुधेड़ का रिटायर पुलिसकर्मी
एक दिन पैसे कटने के आए 29 मैसेज, कार्ड से हुई ऑनलाइन शापिंग
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव का सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के खाते से एक ही दिन में 12 हजार से अधिक रुपये ऑनलाइन उड़ाए गए हैं। मैसेज आने के तुरंत बाद उन्होंने अपने बैंक अकाउंट को बंद करवा दिया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ लगते सुधेड़ निवासी सुरेंद्र सिंह के एसबीआई बैंक के अकाउंट से एक ही दिन में ऑनलाइन शापिंग के 29 मैसेज आ गए। इस दौरान उनके खाते से 21 बार 499 और आठ बार 249 रुपये की ऑनलाइन शापिंग के चलते पैसे कटने के मैसेज आए। हैरानी इस बात की है कि उन्होंने न तो किसी व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड यूज करने के लिए दिया और न ही किसी को इसका पासवर्ड या अन्य ओटीपी किसी व्यक्ति को बताया। इसके बाद हालांकि उन्होंने अपने बैंक अकाउंट को ब्लाक करवा दिया, लेकिन तब तक उनके खाते से 12471 रुपये कट चुके थे। इस संदर्भ में जब रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने संबंधित बैंक में संपर्क साधा तो उन्हें बैंक की तरफ से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
इनसेट
एक माह पहले की थी ऑनलाइन शापिंग
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले ऑनलाइन शापिंग की थी। इसके बाद उन्होंने कभी भी कोई सामान एटीएम के माध्यम से नहीं खरीदा। उन्होंने कहा कि घरों में अगर पैसों को रखें तो उन्हें चोरों का डर सताता है। वहीं, अब बैंक में जमा पैसे को ऑनलाइन ठग उड़ा रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।
कोट
-उक्त खाताधारक के अकाउंट से पैसे पीओएस के माध्यम से कटे हैं। ऐसा तभी होता है, जब व्यक्ति ने ओटीपी नंबर किसी को बताया हो। फिर भी बैंक पूरी कोशिश कर रहा है कि खाताधारक के अकाउंट से कटे पैसों को रिकवर किया जा सके।
विज्ञापन
- राजेश वशिष्ट, चीफ मैनेजर, एसबीआई ब्रांच कोतवाली बाजार