फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा में सुसाइड करने से बचाया युवक

टांडा में सुसाइड करने से बचाया युवक

Sun, 12 May 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
टांडा में सुसाइड करने से बचाया युवक
टांडा में उपचाराधीन युवक ने किया सुसाइड का प्रयास
विज्ञापन

रिहायसी क्वार्टर की चौथी मंजिल से किया कूदने की कोशिश की
मानसिक रोगी बताया जा रहा युवक, मैक्लोडगंज से हो गया था लापता
मंगलवार को गगल पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से ट्रेस कर परिजनों को सौंपा था
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन एक मानसिक रोगी मरीज ने रिहायसी क्वार्टर भवन की चौथी मंजिल से कूूदने का प्रयास किया। युवक के आत्महत्या करने के प्रयास को पुलिस चौकी टांडा के हेडकांस्टेबल पवन कुमार ने विफल कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगल के तहत उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर लखनऊ का मानसिक रूप से परेशान युवक अक्षय राज दयाल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल में उपचार के लिए साइकेट्रिक वार्ड में भर्ती करवाया गया था। मानसिक रूप से परेशान युवक रविवार सुबह अचानक वार्ड से भाग कर रिहायशी भवन की तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़कर बनेर पर खड़ा होकर नीचे कूदने का प्रयास करने लगा। इतने में उसके पिता और अन्य लोगों ने उसे वहां देख लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यह भवन पुलिस चौकी टांडा के बिलकुल नजदीक होने के कारण शोर सुनकर हेड कांस्टेबल पवन कुमार इस बिल्डिंग के साथ ही एक स्टाफ नर्स के क्वार्टर का ताला तोड़कर खिड़की से युवक तक जा पहुंचा और युवक को आत्महत्या करने से रोका। हेड कांस्टेबल पवन कुमार की इस मुस्तैदी की पूरे टांडा मेडिकल कॉलेज में सराहना की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था। इस दौरान गगल पुलिस ने युवक को शनिवार शाम को मोबाइल लोकेशन से ट्रेस कर परिजनों के हवाले किया था। इससे पहले मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को किसी नुकीली चीज से बुरी तरह घायल कर लिया था। इसके चलते युवक का इलाज टांडा कॉलेज में चल रहा था। वहीं इस संदर्भ में राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि टांडा की सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों से नोटिस देकर जवाब लिया जाएगा कि उन्होंने ऐसी लापरवाही क्यों बरती कि एक दाखिल मरीज वार्ड छोड़ कर रिहायशी क्वार्टरों तक जा पहुंचा और कूदने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed