फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ठेरु वाली माता मंदिर में आग लगने से मूर्ति खंडित

ठेरु वाली माता मंदिर में आग लगने से मूर्ति खंडित

Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ठेरु वाली माता मंदिर में आग लगने से मूर्ति खंडित
ठेरू वाली माता मंदिर में आग लगने से मूर्ति खंडित
विज्ञापन

नूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया आग लगाने का आरोपी
पुलिस ने किया मंदिर परिसर का दौरा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ठेरू वाली माता मंदिर में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे मंदिर में रखी माता की मूर्ति जलकर के खंडित हो गई। पुलिस ने मंदिर में आग लगाने के आरोपी व्यक्ति मनिंद्र सहोत्रा निवासी नूरपुर को मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को शहर का एक दंपति माता के मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था, उस समय मंदिर में काली पोशाक में एक व्यक्ति बैठा था, उक्त व्यक्ति के हाव-भाव पर उस दंपति को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अनिल चौधरी को दी। अनिल चौधरी ने कमेटी के पदाधिकारी संदीप बॉबी और अन्य सदस्यों को सूचित किया और मंदिर की तरफ जाने को कहा। संदीप बॉबी अपने साथियों के साथ जब मंदिर पहुंचा तो मनिंद्र सहोत्रा मंदिर में आग लगा चुका था और घटना स्थल से भाग चुका था। आरोपी काली पोशाक में था तो दूसरी तरफ से आ रहे अनिल चौधरी और उनके साथियों ने उसे पकड़ लिया और आरोपी को मंदिर परिसर में ले गए। आग लगाने के कारण पर आरोपी कुछ ठोस जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद मंदिर कमेटी ने पुलिस को सूचित किया। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर का दौरा किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed