फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटे मजदूर

चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटे मजदूर

Wed, 03 Jul 2019 12:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटे मजदूर
बैजनाथ (कांगड़ा)। चोर समझकर ठेकेदार के चार मजदूरों को ग्रामीणों ने पीट डाला, जबकि बाद में उन्होंने चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार रात को पकड़े गए चार मजदूरों से मंगलवार को पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह चोर नहीं हैं। वह ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

दरअसल पपरोला नवोदय विद्यालय के समीप चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सोमवार देर रात करीब 12 बजे नवोदय विद्यालय के समीप स्थित पंतेहड गांव के लोगों ने शक के आधार पर चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े जाने से पूर्व यह चारों लोग रात को भागने का प्रयास कर रहे थे, जिससे ग्रामीणों का शक और अधिक पुख्ता हो गया। देर रात को ग्रामीणों ने चारों लोगों को पकड़कर पिटाई की, जबकि बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह पूछताछ करने पर वह किसी ठेकदार के यहां काम करने वाले मजदूर निकले। मंगलवार सुबह चोरों के पकड़े जाने की अफवाह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने चार लोगों को गलती से चोर समझकर पकड़ लिया था। उन्हें देर रात तक इधर-उधर न घूमने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed