{"_id":"5d1a4bc08ebc3e3ccf3e047d","slug":"1562004394323-kangra-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपरोला खास में दो घरों में चोरी, 23 तोले सोने के आभूषण गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पपरोला खास में दो घरों में चोरी, 23 तोले सोने के आभूषण गायब
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला खास के जलेहड़ गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी कर सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना में दो परिवारों के 23 तोले साने के आभूषण चोरी हुए हैं। पीड़ित अमरदीप सिंह और निकू राम निवासी जलेहड़ ने पुलिस को बताया कि चोरों ने गांव की एक गोशाला में विश्राम करने के बाद प्लानिंग के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रविवार रात घरवालों को जब साथ लगते कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दीं, तो उन्होंने उठकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद चोर वहां से भाग गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रताप सिंह और एसएचओ रामदास ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और समीपवर्ती जवाहर नवोदय स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। इसमें एक सफेद रंग की ओमनी कार को रविवार रात करीब 11.30 बजे जलेहड़ गांव की ओर जाती दिखी। अंदेशा जताया गया कि चोर इसी वाहन से जलेहड़ गांव में दाखिल हुए हैं। बैजनाथ के डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।