{"_id":"5d17a8cb8ebc3e3cef213528","slug":"15618316061611-kangra-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकतें करने पर पांच साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
11 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकतें करने पर पांच साल की सजा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ के तहत एक 11 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए विशेष न्यायाधीश केके शर्मा की अदालत ने पांच साल कठोर कारावास और 32 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिला न्यायवादी राजेश वर्मा ने कहा कि बैजनाथ थाना के तहत पड़ते एक गांव की 11 वर्षीय नाबालिग मां की मृत्यु के बाद अपने रिश्तेदारों के घर में रहती थी। 13 दिसंबर 2013 को नाबालिग शाम करीब पांच बजे कॉपी खरीदने दुकान पर गई थी। रास्ते में उसी गांव के लड़के ने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से छूटकर वह घर वापस पहुंची और रिश्तेदारों को सारी बात बताई। जिस पर परिजनों ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच के बाद न्यायालय में पहुंचे मामले में पक्ष की ओर से कुल 12 गवाह पेश किए गए। पुलिस की ओर से प्रस्तुत तथ्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने दोषी को पांच साल कठोर कारावास और 32 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।