{"_id":"5d0bd2f58ebc3e60c372d24a","slug":"15610559741440-kangra-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में 40 किलो भुक्की समेत दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स सेल की टीम ने कोठी गांव में एक दंपती को 40 किलो 238 ग्राम भुक्की के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम कोठी गांव के आसपास गश्त पर थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोठी गांव में एक घर में दबिश दी। तलाशी लेने पर घर के पीछे स्टोर में 40 किलो 238 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर भुक्की को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान देश राज निवासी कोठी व उसकी पत्नी के रूप में हुई है। उधर, इंदौरा पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शराब की चलती भट्टी और शराब पकड़ी है। पुलिस ने उलेहड़ियां खानपुर गांव में एक महिला को उसके घर में शराब तैयार करने वाली भट्टी में शराब तैयार करते समय हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 6000 मिलीलीटर अवैध शराब पकड़ी। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।