{"_id":"5cfab1b6bdec22071d1c06de","slug":"155993336019-kangra-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिंक टीम की जांच में होगा नशे की ओवरडोज का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोरेंसिंक टीम की जांच में होगा नशे की ओवरडोज का खुलासा
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम की जांच में होगा
नशे की ओवरडोज का खुलासा
भदरोया में मिले दो युवकों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस थाना डमटाल के भदरोया गांव में नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत के बाद उनके शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीधे तौर पर नशे के सेवन की बात नहीं कही जा रही है। डॉक्टरों ने लिखा है कि फॉरेंसिक ओपिनियन के बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फाइनल किया जाएगा। युवकों ने नशे का सेवन किया था या नहीं, इसकी जांच फॉरेंसिक टीम ही करेगी। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि फॉरेंसिक टीम के ओपिनियन के बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फाइनल किया जाएगा।
वीरवार सुबह दोनों युवकों के शव भदरोया के सुनसान जगह पर पड़े थे। एक युवक के मुंह से झाग निकला था, जिससे प्रारंभिक जांच के तौर पर पुलिस ने कहा था कि युवकों की मौत का कारण अधिक नशे की आशंका है। युवकों की पहचान कर्ण सिंह (25) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गंदरा लारी, गली नंबर-सात, सुजानपुर रोड पठानकोट और रामलाल पुत्र शाम लाल निवासी वार्ड 24 गांधीनगर (पठानकोट) के रूप में हुई थी। दोनों युवक बेरोजगार थे।