फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टनल में दम घुटने से एक की मौत, एक की हालत गंभीर

टनल में दम घुटने से एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 08 Jun 2019 12:19 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
टनल में दम घुटने से एक की मौत, एक की हालत गंभीर
प्रोजेक्ट की टनल में दम घुटने से
विज्ञापन

एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
शाहपुर के बोह में निजी विद्युत परियोजना में हुई दुर्घटना
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन, दोनों चंबा जिले के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा) शाहपुर के बोह में निजी विद्युत परियोजना की टनल में काम करते समय दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ही कामगार चंबा जिला के सिहुंता निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोह स्थित लैंको थर्मल पावर लिमिटेड कंपनी की विद्युत परियोजना में वीरवार शाम को कंपनी के कर्मचारी प्रोजेक्ट की टनल की डी-वाटरिंग कर रहे थे। इस दौरान टनल में जरनेटर लगाया गया था, जैसे ही तिलक राज (33) निवासी बिहोरा सिहुंता जिला चंबा और संजय कुमार (34) पुत्र जिगरी सिंह निवासी बिहोरा सिहुंता जिला चंबा टनल के अंदर गए, तो वे दम घुटने से बेहोश हो कर गिर गए। कुछ समय से यह विद्युत परियोजना बंद पड़ी थी। इसे सुचारु रूप से चलाने के लिए हर रोज दोनों कर्मचारी टनल में जाकर इसमें हो रहे पानी के रिसाव को पंप की सहायता से बाहर निकालते थे, लेकिन वीरवार को दोनों मजदूर टनल में ज्यादा समय रुकने के कारण अंदर बनी गैस की चपेट में आ गए। तुरंत अन्य कर्मचारी बचाव में आए और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तिलक राज को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय कुमार की गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी हेमराज शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने कहा कि पीड़ित के परिजनों को शीघ्र ही मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed