{"_id":"5cf810d5bdec220715069db4","slug":"155976110411-kangra-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"योल में सुनसान रास्ते पर वृद्घ दंपति से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
योल में सुनसान रास्ते पर वृद्घ दंपति से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योल में सुनसान रास्ते पर वृद्ध दंपती से लूट
अंधेरे में घर से 20 मीटर पहले दिया लूटपाट को अंजाम
बुजुर्ग की जेब से 4000 रुपये निकालकर भाग गया लुटेरा
योल बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान से घर जा रहा था दंपती
अमर उजाला ब्यूरो
योल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में लूटपाट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। दो पेट्रोल पंपों और एक अध्यापक के साथ लूटपाट के बाद लुटेरों ने अब छावनी कैंट योल में एक बुजुर्ग दंपती को शिकार बनाया है।
जानकारी के अनुसार योल बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान चला रहा एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ रात करीब नौ बजे अपने घर की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह अपने घर से करीब 20 मीटर पीछे था, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग की पत्नी को धक्का दिया और बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखे गए चार हजार रुपये निकालकर वहां से भाग गया। जिस दौरान लुटेरे ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, उस वक्त वे सुनसान रास्ते से गुजर रहे थे और वहां पर अंधेरा भी था, इसका फायदा उठाकर लुटेरा वहां से भागने में कामयाब हो गया। वहीं इसके बाद जब दंपती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे हुए और लुटेरे को ढूूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। छावनी क्षेत्र योल में लूटपाट की घटना होने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। अंदेशा जताया जा रहा है कि लुटेरा बुजुर्ग दंपती पर पहले से ही नजर रखे हुए था। उसे पता था कि बुजुर्ग व्यक्ति ने कौन सी जेब में रुपये रखे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस चौकी योल की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, बुजुर्ग दंपती ने इस लूटपाट के मामले में कोई भी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते फिलहाल पुलिस ने मामला तो दर्ज नहीं किया, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर आरोपी की तलाश कर रही है।
वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सेठी ने कहा कि शीघ्र अपराधी को न पकड़ा गया तो यहां भी लूटपाट और चोरी की वारदातों में इजाफा होगा। उन्होंने छावनी प्रशासन से अंधेरी गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की है।