{"_id":"5ce83554bdec220709710576","slug":"155872192716-kangra-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की बात सुनी होती, तो नहीं पलटती बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चों की बात सुनी होती, तो नहीं पलटती बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। बस में सवार छात्रों की बात अगर चालक ने सुनी होती तो शायद बस नहीं पलटती। तेज रफ्तार में बस चला रहे चालक को कई बार बच्चे बस धीरे चलाने की बात कह चुके थे, लेकिन चालक ने एक न सुनी और शुक्रवार की सुबह करीब 9:15 बजे नूरपुर-औंद-धार संपर्क मार्ग पर बस पलट गई।
बस दुर्घटना की खबर से शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया। बस हादसे की सूचना के बाद पहले तो हर कोई नेशनल हाईवे पर ढक्की की तरफ भागने लगा, लेकिन यह हादसा नीचे डिफेंस रोड से लगते संपर्क मार्ग पर होने की तस्दीक होने के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया। इससे पहले कि सरकारी अमला घटनास्थल पर पहुंचता, दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार ज्यादातर प्रशिक्षु छात्र खिड़कियों के रास्ते बाहर निकल आए थे। इसके बाद एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएसपी साहिल अरोड़ा, तहसीलदार गणेश ठाकुर, एसएचओ ओंकार सिंह सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हादसे में घायल छात्रों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि, प्रशासन ने एहतियातन एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलवाकर बस के नीचे किसी छात्र के दबे होने की आशंका को दूर करने के लिए बस को उठाने के निर्देश दिए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बस सवार किसी भी छात्र को गंभीर चोटें नहीं आईं। जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीछे नेशनल हाईवे को लिंक रोड से जोड़ने वाली जगह पर ऊपर ही बस के अनियंत्रित होने यह हादसा भयावह हो सकता था। दूसरा यह कि बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे पैरापिट से टकराकर झाड़ियों में पलट गई। अन्यथा एक पलटा और लगने से जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं, इस बस में सवार छात्रों की मानें तो चालक ने बस की रफ्तार को बार-बार धीमा करने की उनकी बात को अनसुना किया। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उधर, डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही हैं।