{"_id":"5ce83551bdec220710358872","slug":"15587219248-kangra-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पुजारी के घर से उड़ाए चांदी के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर के पुजारी के घर से उड़ाए चांदी के आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी के गहने ले गए चोर, साथ कमरे में सोए परिवार को भनक तक नहीं
इंदौरा (कांगड़ा)। क्षेत्र में चोरों को खाकी का जरा भी खौफ नहीं है। ताजा मामले में चोरों ने कटोच कालोनी में वारदात को अंजाम दिया। घरवाले घर में ही सो रहे थे और चोरों ने साथ लगते कमरे से चांदी का हार और एक चेन उड़ा ली, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मौकी-मलाहड़ी मार्ग पर कटोच कालोनी कांगड़ में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी शेरां वाली मां मंदिर के मुख्य पुजारी विक्रम कटोच उर्फ नंदू बाबा के घर में हुई। इस दौरान चोरों ने चांदी के पुश्तैनी आभूषणों पर हाथ साफ किया। चोरों ने मकान की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और एक कमरे में अलमारियों व दूसरे कमरे में ट्रंकों को खंगाला। चोर इतने फुर्सत में थे कि एक अन्य कमरे से अटैची उठाकर दूसरे कमरे ले जाकर उसे खंगाला। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जब इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय पूरा परिवार घर पर ही था।
इस बारे में नंदू बाबा ने बताया कि जब रोजमर्रा की तरह सुबह लगभग 5 बजे उठे तो उनकी नजर सामने कमरे में बिखरे हुए सामान पर पड़ी। उन्होंने जब अन्य कमरों को देखा तो वहां भी सामान बिखरा हुआ था। वहीं आभूषणों के डिब्बे बाहर थे, जबकि उनसे आभूषण चोरी हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना इंदौरा में दी। थाना इंदौरा प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे व साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।