{"_id":"5ce8354ebdec2207114c0453","slug":"15587219209-kangra-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेन-देन पर जेठानी और देवरानी में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैसों के लेन-देन पर जेठानी और देवरानी में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेन-देन पर जेठानी और देवरानी में मारपीट
पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत जेठानी और देवरानी के बीच पैसों के लेनदेन के लिए मारपीट हुई। दोनों ही प्रवासी महिलाएं अपर पंचरुखी बाजार में किराये के मकान में रहेी हैं और पंचरुखी बाजार में रेहड़ी लगाकर अपनी आजीविका कमाती हैं।
वीरवार को कांती देवी पत्नी गंगा राम अपनी बहन और बहनोई के साथ कलावती पत्नी पुत्तू राम के किराये के मकान में पहुंचीं। उन दोनों ने पैसों के लेन देन के संदर्भ में बात की, बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसमें कलावती और उसकी बेटी को चोटें आई हैं। सायं को कांती देवी जब दुकान बंद करके अपने किराये के मकान लौट रही थी, तो कलावती और उसकी सहयोगियों ने उसे पीटा। दोनों महिलाएं रिश्ते में जेठानी और देवरानी लगती हैं। उधर, पंचरुखी थाना के प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि मामले में दोनों महिलाओं ने शिकायत पुलिस को सौंपी है।