फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 24 May 2019 12:25 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति महिला का पड़ोसी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मंगलवार रात को हुई इस वारदात की शिकायत महिला ने पति के साथ पुलिस को सौंपी है।

शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके घर का दरवाजा खोला। उसने सोचा उसका पति घर आया है, जो बाहर नौकरी करता है। लेकिन घर में घुसे व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसकी सूचना महिला ने अपने पति को दी। बुधवार को घर आए पति ने पत्नी के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। महिला ने आरोपी को पहचान लिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed