{"_id":"59f3762f4f1c1bcf538b96de","slug":"151509127727-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर तेजाब फेंकने की आरोपी बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर तेजाब फेंकने की आरोपी बहनें गिरफ्तार
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज (कांगड़ा)। लंज पुलिस चौकी की अपर लंज पंचायत के गांव चकवन डूक्की में युवती पर तेजाब से हमला करने की आरोपी दो सगी बहनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को पानी भरने को लेकर हुई लड़ाई के दौरान आरोपी बहनों शिल्पा और पूजा ने युवती जफां उर्फ शालू पर तेजाब फेंक दिया था।
घटना में गंभीर रूप से झुलसी युवती टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने इस संबंध में कांगड़ा थाना में आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल से सभी तथ्य एकत्र किए हैं। वहीं, पीड़ित युवती के पिता मुंशीदीन ने बताया कि उसकी बेटी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और एक आंख को तेजाब से नुकसान पहुंचा है। उसकी बेटी अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है। उन्होंने पुलिस से घटना की जिम्मेदार बहनों को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है। कांगड़ा थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैनी ने कहा कि आरोपी दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।