फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1141 रुपए के लिए एचआरटीसी से नमक हरामी

1141 रुपए के लिए एचआरटीसी से नमक हरामी

Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
1141 रुपए के लिए एचआरटीसी से नमक हरामी
बस में 47 सवारियां, 33 को नहीं दिया टिकट
विज्ञापन

शाहपुर-बोह रूट पर जा रही थी एचआरटीसी की बस
प्रशिक्षु परिचालक से 1141 रुपये का अतिरिक्त कैश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रशिक्षु परिचालक ने मात्र 1141 रुपये के लिए निगम के साथ नमक हरामी की है। शाहपुर-बोह रूट पर दौड़ रही एचआरटीसी बस के प्रशिक्षु परिचालक ने बस में सवार 47 सवारियों में से मात्र 14 को ही टिकट दिया, जबकि बस में मौजूद 33 अन्य सवारियों से प्रशिक्षु परिचालक ने किराया तो वसूल कर लिया, लेकिन इसकी एवज में उन्हें टिकट नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार निगम की चेकिंग टीम ने बुधवार को शाहपुर-बोह रूट पर चल रही एचआरटीसी की बस एचपी-68-2657 को बासा के नजदीक निरीक्षण के लिए रोका। इस दौरान बस में टिकट काट रहे प्रशिक्षु परिचालक से 1141 रुपये का अतिरिक्त कैस बरामद हुआ, जिसकी टिकट उसने सवारियों को वितरित नहीं की थीं। निरीक्षण के दौरान चेकिंग टीम ने पाया कि बस में 47 सवारियां सवार थीं, इनमें से 33 के पास टिकट नहीं थी। इस बारे जब सवारियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने टिकट के पैसे तो दिए हैं, लेकिन परिचालक द्वारा उन्हें टिकट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


-शाहपुर-बोह बस रूट पर चल रहे प्रशिक्षु परिचालक ने 47 में से 33 सवारियों को टिकट नहीं दिया था। ऐसी सूचना उनके पास आई है। अड्डा प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षु परिचालक से टिकट बॉक्स वापस ले लिया जाए। वहीं, टिकट बॉक्स वापस लेने के बाद प्रशिक्षु परिचालक दोबारा ट्रेनिंग नहीं कर सकेगा। -पंकज चड्ढा, आरएम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed