{"_id":"5a5e3e5f4f1c1b83268b4c99","slug":"141516125791-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया नहीं वायरल फीवर की चपेट में वटवल्ला गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायरिया नहीं वायरल फीवर की चपेट में वटवल्ला गांव
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की भरूहपलाह पंचायत के वटवल्ला गांव में बीमारी की खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वटवल्ला गांव में तुरंत प्रभाव से टीमें भेज दी। सोमवार को भी देर रात तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गांव का निरीक्षण किया। वहीं, मंगलवार को बीएमओ शाहपुर डॉ. सुशील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने वटवल्ला गांव में पहुंच कर लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान गांव के 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में अधिकतर लोग बीमार पाए गए। जिनमें आशा देवी, महक, मंजू को शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जबकि एक लड़की तनु नगरोटा सूरियां अस्पताल में उपचाधीन है। प्रारंभिक जांच में गांव के लोगों में वायरल फीवर होने की बात कही जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने गांव के लोगों को वायरल फीवर की दवाइयां भी दीं। इसके अलावा लोगों को सर्दी के मौसम में सतर्क रहने, पानी उवाल कर पीने की हिदायत दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आईपीएच विभाग शाहपुर के अधिशासी अभियंता केके कपूर, एसडीओ सुमेश धीमान, पंचायत प्रधान नरेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
कोट्स
आईपीएच के अधिशासी अभियंता केके कपूर ने लोगों को पेयजल योजना का पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बावड़ी और हैंडपंप का पानी भी सही है, लेकिन वे पीने में पेयजल योजना का पानी प्रयोग करें।
विज्ञापन
-गांव के लोगों में डायरिया के लक्षण नहीं पाए गए हैं। ज्यादातर लोगों में वायरल फीवर के लक्षण पाए गए हैं, जबकि तीन लोगों को शाहपुर अस्पताल में दाखिल किया गया है।
-डॉ. आरएस राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी