फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खड़ा डंडा रोड़ पर पल्टी पर्यटकों से भरी टैम्पो ट्रैवलर

खड़ा डंडा रोड़ पर पल्टी पर्यटकों से भरी टैम्पो ट्रैवलर

Sun, 24 Mar 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
खड़ा डंडा रोड़ पर पल्टी पर्यटकों से भरी टैम्पो ट्रैवलर
खड़ा डंडा रोड पर पलटी पर्यटकों से भरी टैंपो ट्रैवलर
विज्ञापन

कोलकाता से धर्मशाला घूमने आए थे 13 पर्यटक
एक लड़की चोटिल, मैक्लोडगंज से वापस आते समय हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज-धर्मशाला वाया खड़ा डंडा सड़क पर रविवार को पर्यटकों से भरी एक टैैंपो ट्रैवलर पलट गई। टैैैंपो ट्रैवलर में कोलकाता से आए करीब 13 पर्यटक सवार थे। इनमें एक लड़की को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार कोलकाता के पर्यटक मैक्लोडगंज घूमने के लिए आए हुए थे। इस दौरान जब वे मैक्लोडगंज से वापस डलहौजी के लिए जा रहे थे तो चालक टैंपो ट्रैवलर (एचपी-01डी-5092) पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इसके चलते गाड़ी में सवार एक लड़की को चोटें आईं हैं, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपो ट्रैवलर की स्पीड अधिक थी। इसके चलते चालक मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी से पर्यटकों को बाहर निकाला। मामले की पुष्टि सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक लड़की को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed