फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच में जुटी विजिलेंस

प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच में जुटी विजिलेंस

Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच में जुटी विजिलेंस
प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच में जुटी विजिलेंस
विज्ञापन

सेना भर्ती निदेशक से भी बातचीत करेगी विजिलेंस की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सेना भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने की शिकायत के बाद विलिजेंस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। विजिलेंस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि सेना भर्ती निदेशक पालमपुर की ओर से 27 जनवरी को ली गई लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर कैसे पहुंचा। साथ में यह भी तफ्तीश की जा रही है कि सोशल मीडिया में वायरल हुआ प्रश्नपत्र कहां से सर्कुलेट हुआ है। इन सभी तथ्यों को लेकर विजिलेंस टीम जल्द सेना के अधिकारियों से भी बातचीत करेगी और प्रश्नपत्र बाहर कैसे आया, इस संबंध में सेना भर्ती निदेशक का पक्ष मांगेगी।
वहीं, सेना के नियमों के अनुसार प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं ले जाया जा सकता और न ही इस प्रश्नपत्र को सेना के अधिकारिक वेबसाइट में अपलोड किया जाता है। इस मामले को लेकर लिखित परीक्षा देने युवाओं ने विजिलेंस को जो शिकायत सौंपी है, उसमें एक कोचिंग सेंटर के जारी मॉडल टेस्ट पेपर के प्रश्न और सेना भर्ती प्रश्नपत्र के प्रश्न एक जैसे होने का प्रमाण देते हुए धांधली का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि सेंटर और भर्ती लिखित परीक्षा के प्रश्न सभी एक जैसे नहीं हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी विजिलेंस नार्थ जोन धर्मशाला अरूल कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। सोशल मीडिया में यह प्रश्नपत्र कैसे वायरल हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed