फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुराचार

पालमपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुराचार

Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुराचार
पालमपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुराचार
विज्ञापन

रिश्तेदार युवक ने ही घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम
दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/ पंचरुखी (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के धरोट में नाबालिग से गैंगरेप मामले की चिंगारी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि उपमंडल के गांव में एक और नाबालिग छात्रा से दुराचार हुआ है। पुलिस अभी धरोट दुराचार मामले की जांच में जुटी है कि एक ओर आरोपी युवक ने पालमपुर उपमंडल की वीरभूमि को शर्मसार कर दिया। उपमंडल के एक गांव में आरोपी युवक ने आठ साल की बच्ची से दुराचार किया है। आरोपी रिश्तेदार ही बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल के एक गांव में एक रिश्तेदार ने आठ वर्षीय छात्रा से दुराचार किया है। यह छात्रा चौथी कक्षा में पढ़ती है। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने यह दुराचार दो-तीन पहले किया था। उस समय बच्चे घर में अकेले थे। इस पर यह बच्ची खामोश हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को उसने यह बात अपने परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही आरोपी युवक राहलु (22) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार लगता है। आरोपी युवक ने लड़की को अकेली देख घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दफा 452, 376, 506 और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट (पोस्को) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed