{"_id":"5b1830b94f1c1bf66e8b6b28","slug":"121528311993-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच कर्मी के साथ मारपीट पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएच कर्मी के साथ मारपीट पर मामला दर्ज
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच कर्मी से मारपीट के आरोप में केस
डाडासीबा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी डाडासीबा में आईपीएच विभाग के एक कर्मी ने बलघार निवासी पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में बक्शी राम ने बताया कि वह पानी महकमे में बतौर फिटर कार्यरत है। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने अन्य सहयोगी विजय कुमार (बेलदार) के साथ रोजमर्रा की तरह बलघार गांव में बने भंडारण टैंक से पानी छोड़ने गया था। वहां पर रतन चंद पुत्र चंदू राम वासी बलघार ने उसके साथ तीन दिन से पानी न आने को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। मेरे यह कहने पर कि ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, इसके बावजूद उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। अन्वेषण अधिकारी चिरंजी लाल शर्मा ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करवा लिया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।