फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अप्पर चैतड़ू में साढे पांच लाख रुपये की चोरी

अप्पर चैतड़ू में साढे पांच लाख रुपये की चोरी

Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अप्पर चैतड़ू में साढे पांच लाख रुपये की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। अप्पर चैतडू गांव के एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों घर के ताले तोड़ अलमारी में रखे गहने, नकदी और विदेशी करेंसी सहित लगभग साढे़ पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी की है। जानकारी के अनुसार चैतडू के अनिल भटनागर तीन फरवरी को अपने परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां पालमपुर गया हुआ था। वहां से जब वह सभी लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट पर तो ताला लगा हुआ था, लेकिन जैसे ही वह घर के अंदर गए तो घर के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाते ही वह यह देखकर सन्न रह गए कि घर में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। चारों अलमारियों के दरवाजे खुले हुए हैं और बेड बॉक्स और घर में रखे हुए बैग इत्यादि सब खुले पड़े हुए हैं तथा सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। इसके पश्चात उन्होंने गगल पुलिस को इस बारे में सूचित किया। उधर, डीएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed