फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मादक पदार्थों सहित कनेड़ा की महिला गिरफ्तार

मादक पदार्थों सहित कनेड़ा की महिला गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों सहित कनेड़ा की महिला गिरफ्तार
हरियाणा के लिए जरूरी
विज्ञापन

**************
मादक पदार्थों सहित विदेशी महिला गिरफ्तार
हरियाणा का युवक भी लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने एक एनआरआई महिला और हरियाणा के एक युवक को नशीले पदार्थों सहित हिरासत में लिया है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस ने 4.7 ग्राम चरस, एक किलो 454 ग्राम क्रीम रंग का पाउडर और तरल पदार्थ से भरीं आठ शीशे की बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार एनआरआई महिला नवनीत ढिल्लों पुत्री कंवर कुलजीत निवासी कैनेडा और सुरजीत सिंह (26) पुत्र सतवीर सिंह हाउस नंबर 142/1 किशोरपुर तहसील और जिला पलवल हरियाणा को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व धर्मकोट क्षेत्र में पांच एमईओ डीएमटी (एक प्रसिद्ध और खतरनाक मादक पदार्थ) के नाम से कुछ पोस्टर लगे थे, जिनमें पोर्नोग्राफी के साथ-साथ कोकीन पर कार्यशाला के बारे में लिखा था। ये पोस्टर धर्मकोट मार्ग पर पेड़ों से चिपकाए गए थे। कांगड़ा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सुराग मिलने के बाद आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। इस दबिश के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों के अलावा पांच एमईओ डीएमटी से संबंधित विज्ञापन सामग्री भी आरोपियों से बरामद की है।
जांच को जुन्गा भेजा क्रीम और तरल पदार्थ
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन आरोपियों से पकड़े गए क्रीम रंग के पाउडर और तरल पदार्थ से भरीं आठ शीशे की बोतलों को जांच के लिए शिमला स्थित फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ये पदार्थ क्या हैं।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों सहित पुलिस ने एक एनआरआई महिला सहित हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद पदार्थों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब शिमला भेजा गया है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। - संतोष पटियाल, एसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed