फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   किराए के कमरे में मिला सुरेश का शव

किराए के कमरे में मिला सुरेश का शव

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
किराए के कमरे में मिला सुरेश का शव
किराये के कमरे में मिला सुरेश का शव
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के तहत सिविल कोर्ट जवाली में बतौर प्रोसेस सर्वर कार्यरत सुरेश कुमार का किराये के कमरे में शव मिला है।
शुक्रवार को सुबह जब सुरेश कुमार कोर्ट में नहीं पहुंचा तो कोर्ट के कर्मचारियों ने उसे फोन किया। लेकिन, फोन किसी ने नहीं उठाया। उन्होंने उसके क्वार्टर में जाकर देखा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सुरेश कुमार बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल जवाली ले गए वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed