फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बिना इलाज करवाए मैक्लोडगंज पहुंच गई हुड़ंदगी विदेशी महिला

बिना इलाज करवाए मैक्लोडगंज पहुंच गई हुड़ंदगी विदेशी महिला

Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिना इलाज करवाए मैक्लोडगंज पहुंच गई हुड़ंदगी विदेशी महिला
टांडा से बिना इलाज करवाए मैक्लोडगंज पहुंच गई हुड़दंग मचाने वाली विदेशी महिला
विज्ञापन

नशे में थी चूर या थी मानसिक परेशानी, असमंजस जारी
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी स्थिति साफ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज से लेकर धर्मशाला तक हुड़दंग मचाने वाली विदेशी युवती टांडा से बिना इलाज करवाए ही मैक्लोडगंज पहुंच गई। हुड़दंग मचाने वाली युवती नशे में चूर थी या फिर वह किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसका खुलासा युवती की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। जानकारी के अनुसार इजरायल की रहने वाली विदेशी युवती और उसके दोस्त टांडा में उपचार न करवाने की बात कहकर युवती को वीरवार को ही वहां से ले आए थे। वहीं इजरायली युवती अभी भी पुलिस की निगरानी में है। गौर रहे कि वीरवार को इजराइल की नागरिकता वाली महिला ने पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से लेकर धर्मशाला अस्पताल तक हुड़दंग मचाया था। इस दौरान महिला ने जहां पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा था, वहीं अस्पताल परिसर में लगे शीशे भी हुड़दंग के दौरान तोड़ थे। इसके अलावा बेकाबू हुई इजरायली नागरिकता वाली युवती ने महिला कर्मचारी को दांत तक गढ़ा दिए थे। वहीं पुलिस जवानों को भी नाखूनों से बुरी तरह नोच डाला था। महिला इस कद्र बेकाबू थी कि उसका उपचार करवाने के लिए उसके हाथ-पांव तक बांधने पड़े थे। इसके बाद जाकर उसका उपचार किया जा सका था।

वैद्य हैं युवती के दस्तावेज
पुलिस के अनुसार हुड़दंग मचाने वाली इराजयली युवती के पूरे दस्तावेज सही हैं। पुलिस ने विदेशी युवती के वीजा तथा पासपोर्ट की भी जांच की, जिसमें यह सभी दस्तावेज सही पाए गए।
विज्ञापन

कोट्स
-----
इजरायल की रहने वाली युवती अभी भी पुलिस की निगरानी में है। युवती ने नशे में चूर होकर हुड़दंग मचाया था या व मानसिक रूप से परेशान थी। इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगा। युवती के सभी दस्तावेज वैध हैं। -दिनेश कुमार, एएसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed