{"_id":"5a96f7564f1c1b410b8bb999","slug":"111519843158-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में पकड़ा नशीले कैप्सूलों का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर में पकड़ा नशीले कैप्सूलों का जखीरा
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने गश्त के दौरान नशीले कैप्सूलों का जखीरा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार इंदौरा थाना के प्रभारी संदीप पठानिया टीम के साथ कुड़साई गांव के पास गश्त पर थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां के एक मेडिकल स्टोर में नशीले कैप्सूल का कारोबार होता है। इस पर पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर में दबिश दी और 41,600 नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी सतिंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कुड़साई के खिलाफ मामला दर्ज कर ड्रग इंस्पेक्टर विकास ठाकुर को सूचित कर पूरी खेप को उनके हवाले कर दिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।