{"_id":"5a4a80b44f1c1b4a018b513d","slug":"111514832052-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोलग गांव में शराबी ने मचाया हुड़दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोलग गांव में शराबी ने मचाया हुड़दंग
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगडा़)। लंबागांव पुलिस ने मोलग गांव में नरेंद्र कुमार पुत्र पूर्ण चंद को नशे के हालत में अपने ही घर में मारपीट करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार ने शराब पीकर गांव में हुड़दंग मचाया और पत्नी से भी मारपीट कर रहा था। इस पर उसकी पत्नी ने अपने पंचायत प्रधान को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने मौके पर आकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुची। पुलिस ने आरोपी को बड़ी मुश्किल से काबू किया । आरोपी शराब का आदी है और शराब पीकर पहले भी कई बार अपनी पत्नी से मारपीट कर चुका है। जिसकी शिकायतें पंचायत में दर्ज हैं। लंबागांव पुलिस के एएसआई नंदलाल कहा कि यदि पुलिस मौके पर न पहुंचती तो आरोपी किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।