फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देहरा के करु में हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार

देहरा के करु में हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार

Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
देहरा के करु में हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार
देहरा के करु में सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान गोली मार की थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। छत्तीसगढ़ में तैनात देहरा के सीआरपीएफ जवान सरताज सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे थाना देहरा पहुंचा। यहां पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को जवान के गांव करु ले जाया गया। दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय रीति रिवाज के साथ कर दिया गया। इससे पहले मृतक के परिजन और गांववासी काफी संख्या में थाना देहरा के परिसर में इकट्ठा हो गए। इसके बाद शव को उसके पैतृक गांव पहुंचाया गया, जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
आत्महत्या नहीं कर सकते पति
मृतक की पत्नी वंदना का आरोप लगाया कि उसके पति ऐसे ही आत्महत्या नहीं कर सकते। पत्नी का कहना था कि उनके पति ने बताया था कि कंपनी के अधिकारियों का व्यवहार उसके साथ सही नहीं है तथा वह किसी मामले को लेकर अकेले पड़ गए हैं। वंदना ने मांग की है कि उनके पति की मौत कैसे हुई और किन कारणों की वजह से आत्महत्या की। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मृतक के भाई बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के अधिकारी ने उनके घर फोन कर सरताज की ओर से आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


नक्सल एरिया में तैनात था
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी सरताज सिंह (46) पुत्र रूप सिंह सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन में तैनात था और यहां सुकमा के गोरखा कैंप में तैनात था। सरताज सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 8.45 बजे बैरक में ही अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और उसे घायल हालत में देखकर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed