फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

सेना में भर्ती होने के लिए जाली प्रमाण पत्र बनाने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेना में भर्ती होने के लिए आए युवकों को फर्जी प्रमाणपत्र मुहैया करवाने के आरोप में एक महिला को पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने जाल बिछाकर पकड़ लिया। आरोपी महिला यूपी के मुजफ्फनगर की है। इस मामले में पुलिस पहले ही 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले साल 14 मई को पालमपुर में सेना की भर्ती हुई थी। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने युवकों के सारे प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की। इसमें करीब आधा दर्जन युवकों के पास फर्जी प्रमाणपत्र पाए गए थे
विज्ञापन


लिहाजा, सेना ने इसकी शिकायत पालमपुर पुलिस में की। फर्जी प्रमाण पत्रों का जाली खेल देखकर पुलिस विभाग ने एसयूआई गठित की। सोमवार को एसआईयू को भनक लगी कि आरोपी महिला पालमपुर में किसी को प्रमाण पत्र देने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जाल बिछाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, पालमपुर पहुंची महिला सुमन कौशिक (40) पत्नी नरेंद्र कौशिक निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी) को एसआईयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पर अन्य लोगों को भी फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर देने का आरोप है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि महिला से कुछ प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed