फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

कारोबारी को ठगने वाले युवक खुद भी हुए हैं ठगी के शिकार

Fri, 11 Oct 2019 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पालमपुर (कांगड़ा)। आइसक्रीम मशीन के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी युवक खुद भी ठगे जा चुके हैं। कई कारोबारियों ने मशीन लगाने के बाद युवकों को भुगतान ही नहीं किया है। बीटेक की पढ़ाई कर चुके यह युवक आइसक्रीम मशीन बेचने का काम करते हैं, लेकिन पालमपुर के एक कोराबारी से दो लाख रुपये लेकर भी इन युवकों ने मशीन नहीं दी। इस पर कारोबारी ने इन युवकों की शिकायत पालमपुर पुलिस में की।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो इन युवकों ने कबूला है कि उन्होंने पालमपुर के कारोबारी को मशीन नहीं दी है, लेकिन इससे पहले उन्हें ही कुछ कारोबारी चूना लगा चुके हैं। इन युवकों ने कारोबारियों ने आइसक्रीम की मशीनें तो लगा लीं, लेकिन उन्हें इसके पैसे ही नहीं दिए। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अपने को घाटा होता देख आरोपी युवकों ने भी पालमपुर के कारोबारी से ऑनलाइन आइसक्रीम मशीन की हुई बुकिंग के पैसे तो ले लिए, लेकिन उन्होंने मशीन नहीं दी। लिहाजा, पालमपुर के कारोबारी ने उनके खिलाफ शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। इस पर पुलिस ने तेलगांना के शिवम पांडे (22), बिहार के राहुल पांडे (25) और यूपी के अक्षित धीमान को तेलगांना में गिरफ्तार किया। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed