फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

आनलाइन ठगी की शिकार हुई महिला, साढ़े 66 हजार निकले

Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में देहरा के साथ लगते क्षेत्र की एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई है। महिला पति के साथ यूपी के लखनऊ में रहती है। उसके पति एसएसबी में कार्यरत हैं। पीड़ित महिला के पिता ने थाना देहरा में ऑनलाइन ठगी की शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

महिला के पिता महेंद्र सिंह निवासी डिगन (बरबाड़ा) तहसील देहरा ने बताया कि उनकी बेटी शिल्पा अपने पति के साथ लखनऊ में रहती है। दो-तीन दिन पहले उसने ऑनलाइन शापिंग से सामान मंगवाया था और उसकी पेमेंट भी कर दी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से सामान नहीं पहुंचा। इसके बाद संबंधित कंपनी ने उसे चेक के जरिये पेमेंट वापस कर दी। उनका अकाउंट एसबीआई कांगड़ा में है। ज्यादा जानकारी के लिए उसने लखनऊ से नेट पर सर्च करके एसबीआई कांगड़ा बैंक का नंबर निकाला और उस पर फोन किया। संबंधित फोन पर व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक मैनेजर ही बोल रहा है और आपके अकाउंट में कुछ तकनीकी खराबी है और पेमेंट नहीं हो रही है। इसलिए आप अपने एटीएम कार्ड का 16 डिजिट का नंबर लिखा दें। उनकी बेटी ने कार्ड के नंबर बता दिए। करीब आधे घंटे बाद उसके खाते से करीब 66 हजार 711 रुपये निकल गए। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लखनऊ से खुद शिकायत देने नहीं आ सकती। इसलिए वह स्वयं थाना देहरा में शिकायत देने पहुंचे हैं। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed