फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cricket stadium closed for peoples

Kangra News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पर्यटकों के लिए अभी रहेगा बंद

Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
cricket stadium closed for peoples
आगामी आदेशों तक एचपीसीए ने बंद रखने का लिया फैसला
विज्ञापन

आईपीएल मैचों के चलते 25 अप्रैल से लोगों के लिए बंद है स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पर्यटकों के लिए आगामी आदेशों तक अभी बंद रहेगा। इसके चलते कोई आम आदमी और पर्यटक इसमें एंट्री नहीं कर सकता है। एचपीसीए की ओर से इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया। धर्मशाला में आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। वहीं आईपीएल के बाद इसे खोला जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को भी सुरक्षा कारणों के चलते बंद करवाया गया था और दर्शकों को स्टेडियम खाली करने के लिए कहा गया था। इसके बाद स्टेडियम की सभी लाइटें बंद कर दी गईं। अब एचपीसीए ने इसे आगामी आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि अभी तक स्टेडियम को आगामी आदेशों तक लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। स्टेडियम के बाहर बंद रखने की जानकारी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed