फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cricket

एचपीसीए के अध्यक्ष के लिए नामांकन आज

Thu, 26 Sep 2019 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
cricket
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए वीरवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। एचपीसीए की एनुअल जनरल मीटिंग 27 सितंबर को प्रस्तावित है, जिसमें एचपीसीए की नई कार्यकारिणी का गठन भी होना है। एचपीसीए के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के चुनाव में 76 सदस्य मतदान कर सकते हैं। जिसमें एचपीसीए ने 52 मतदाताओं की सूची बीसीसीआई को भेजी है। 10 जिलों के अध्यक्ष और सचिव, दो जिलों के चेयरमैन और कन्वीनर को मतदान का अधिकार है। एचपीसीए की नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस के जवान भी तैनात करेंगे। उधर, धर्मशाला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि सुबह नौ बजे के पहले एचपीसीए स्टेडियम में जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दो दशक बाद एचपीसीए के अध्यक्ष पद की हॉट सीट के लिए चाह्वान अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में जुटे हुए हैं। एचपीसीए के अध्यक्ष पद के लिए वहीं नामांकन पत्र भर सकता है, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट सहित छह-छह साल के दो कार्यकाल के बाद तीन साल का कूलिंग पीरीयड के बाद तीन साल के लिए एक बार फिर पदाधिकारी बनने की शर्त हैं। कई पदाधिकारी इन शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री और विधायक भी नहीं बन सकते पदाधिकारी
लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन में मंत्री, विधायक और किसी भी विभाग का अधिकारी इसका पदाधिकारी नहीं बन सकता है। इसके अलावा अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों और सदस्यों पर भी रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed