फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cricket fever: Dharamshala hotels packed, registering 100% occupancy

क्रिकेट का खुमार : धर्मशाला के होटल पैक, 100% ऑक्यूपेंसी दर्ज

Sun, 17 May 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 May 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
Cricket fever: Dharamshala hotels packed, registering 100% occupancy
आरसीबी और पंजाब किंग्स के मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़, पर्यटन कारोबार में उछाल की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के आईपीएल मुकाबले को लेकर पर्यटन नगरी में क्रिकेट का खुमार चरम पर है। मैच से एक दिन पहले ही शनिवार को धर्मशाला के सभी होटल पूरी तरह पैक हो गए और निजी और एचपीटीडीसी होटलों में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
होटल कारोबारियों के अनुसार मैच को लेकर पहले से ही एडवांस बुकिंग चल रही थी, लेकिन शनिवार को बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पर्यटकों के पहुंचने से सभी कमरे भर गए। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आए पर्यटक वाहन लगातार धर्मशाला पहुंचते रहे।
विज्ञापन

होटलों की पूरी ऑक्यूपेंसी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। इससे टैक्सी ऑपरेटरों, दुकानदारों, ढाबा और रेस्तरां संचालकों के कारोबार में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----कोटस----
शनिवार को धर्मशाला के निजी होटलों में 100 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई है। एक दिन पहले ही धर्मशाला के होटलों का पूरी तरह पैक होना पर्यटन कारोबार के लिए अच्छा संकेत है। - विवेक महाजन, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला


एचपीटीडीसी के होटल मैच को लेकर पूरी तरह पैक हो चुके हैं। एडवांस में बुकिंग करवा चुके क्रिकेट प्रेमी व पर्यटक मैच से एक दिन पहले ही होटलों में पहुंच चुके हैं। - कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed