{"_id":"693f12d6b867ba8dd70251d8","slug":"cricket-fans-displayed-patriotic-spirit-in-dharamsala-t20-kangra-news-c-399-1-sml1046-402503-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धौलाधार तले धमाल… धर्मशाला टी-20 में क्रिकेट प्रेमियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धौलाधार तले धमाल… धर्मशाला टी-20 में क्रिकेट प्रेमियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
धोनी के फैन रामबाबू तिरंगा फहराते हुए। संवाद
धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों के नजारों के बीच धर्मशाला स्टेडियम पहुंचे दर्शक न सिर्फ मैच का आनंद लेने आए बल्कि वे भारतीय क्रिकेट टीम के प्रति अपनी निष्ठा और प्यार का इजहार भी एक विशेष तरीके से कर गए। सैकड़ों दर्शक अपने बालों को रंगवाकर स्टेडियम पहुंचे थे तो वहीं कई लोगों ने गाल पर तिरंगे के रंगों से पेंट कर भारतीयता का जश्न मनाया।
भारत और दक्षिणा अफ्रीका के बीच टी-20 मैच में अनूठा जश्न देखने को मिला। एक ओर जहां युवा क्रिकेट प्रेमी भारतीय तिरंगे को अपने शरीर और चेहरे पर रंगकर स्टेडियम पहुंचे, वहीं छोटे बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा पकड़े नजर आए।
मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों से होटलों में ठहरे दर्शक जब दोपहर को मैच देखने निकले तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर अपने समर्पण और देशभक्ति की भावना को तिरंगे के रंगों में ढाल लिया। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि हम क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं मानते, यह हमारे देश का गौरव है। हम चाहते हैं कि हमारी टीम दुनिया में सबसे ऊपर हो, और इसके लिए हम अपना प्यार तिरंगे के रंगों में दिखा रहे हैं।- दिल्ली से आए एक दर्शक ने कहा, जो गाल पर तिरंगे के रंग में पेंट कर स्टेडियम पहुंचा हूं। तिरंगे के रंगों से रंगे दर्शकों का यह दृश्य क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक पल बन गया। यह दिन भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में समर्पित और जोश से भरा हुआ था, जिसमें देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।