{"_id":"67f81945f84da7f5d80c5947","slug":"craze-for-ipl-matches-advance-booking-started-in-mcleodganj-kangra-news-c-95-1-kng1004-172798-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैचों का क्रेज : मैक्लोडगंज में शुरू हुई एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैचों का क्रेज : मैक्लोडगंज में शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। आईपीएल के मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में मई में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए मैक्लोडगंज में होटलों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। मैचों के लिए ठहरने के लिए क्रिकेट प्रेमी मैक्लोडगंज को ही पसंद कर रहे हैं, जो धर्मशाला के पास एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
धर्मशाला स्टेडियम में 4 मई को पंजाब किंग्स का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से, 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स से और 11 मई को मुंबई इंडियंस से होगा। इन मैचों को देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों ने अब से ही मैक्लोडगंज के निजी होटलों में कमरों के लिए अग्रिम बुकिंग करना शुरू कर दिया है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैचों की तैयारियों में एचपीसीए जुटी हुई है, वहीं पर्यटन उद्यमियों को भी इन मैचों से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आईपीएल के मैचों के दौरान मैक्लोडगंज और धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्रों में कमरों की डिमांड हमेशा रहती है। यही वजह है कि लोग पहले से जानकारी लेकर बुकिंग करवा रहे हैं ताकि मैच के दौरान ठहरने में कोई परेशानी न हो।
धर्मशाला में अगले माह खेले जाने वाले आईपीएल मैचों को लेकर बाहरी राज्यों के पर्यटकों की ओर से जानकारी हासिल की जा रही हैं। कमरों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ पर्यटक अग्रिम बुकिंग भी करवा रहे हैं। अभी 15 फीसदी के लगभग अग्रिम बुकिंग हुई है जबकि अगले सप्ताह से इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
- राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला