फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cowshed on fire

गोशाला आग की भेंट चढ़ी, पांच मवेशी जिंदा जले

Mon, 09 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
cowshed on fire
ुलिस थाना भवारना के तहत कर्मेहंकड में जली गोशाला। संवाद - फोटो : Kangra
खैरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत कर्मेहंकड में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। इसमें पांच मवेशी जिंदा जल गए। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारा और अन्य सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जेंद के कर्मेहंकड में ज्योति प्रकाश पुत्र स्वर्गीय जयंत राम की गोशाला में रविवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। इसमें एक गाय, दो बकरियां और दो मेमने जिंदा जल गए। गोशाला में रखा चारा और अन्य सामान जल गया। आग लगने का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने पुलिस और फायरब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। भवारना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि पीड़ित ज्योति प्रकाश बीपीएल परिवार से संबंधित है। पशु पालन ही रोजगार और परिवार के भरण-पोषण का साधन है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed