फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Counseling will be held on 28th and 29th to fill 21 posts of JBT.

Kangra News: जेबीटी के 21 पद भरने के लिए 28 और 29 को होगी काउंसलिंग

Sat, 05 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Counseling will be held on 28th and 29th to fill 21 posts of JBT.
धर्मशाला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा की ओर से पूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी के 21 पद भरे जाएंगे। इन पदों को बैच आधार पर भरे जाने वाले इन पदों के लिए 28 और 29 अक्तूबर को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में काउंसलिंग होगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में रिवाइज्ड बैच 2016 तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा के कार्यकारी उपनिदेशक अश्वनी भट्ट ने बताया कि सामान्य वर्ग के 13, ओबीसी के तीन, एससी के चार और एसटी के एक पद को बैच आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग 28 और 29 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


इसके लिए जो अभ्यर्थी जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं वे 28 अक्तूबर, जबकि अन्य जिलों के अभ्यर्थी 29 अक्तूबर को होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इस चयन प्रक्रिया में वहीं अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालयों में दर्ज है और जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता को पूर्ण करते हों।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैचवाइज आधार पर नियुक्ति के लिए पूर्व में घोषित 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को विभाग द्वारा खत्म कर दिया गया है। इसके स्थान पर योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रार्थी इस संदर्भ में अपने सभी प्रमाणपत्रों की सत्यता और वैद्यता जान लें। किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी और साक्षात्कार तिथि के बाद कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed