{"_id":"623766bde21d821f742ef463","slug":"corona-started-decreasing-52-active-cases-remained-kangra-news-sml40311479","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में घटने लगे कोरोना संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में घटने लगे कोरोना संक्रमण के मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। जिले में एक्टिव केस 52 ही रह गए हैं, जबकि रोजाना चार से पांच मामले ही दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक हो रही है। लेकिन, कोरोना नियमों का पालन करना अभी भी जरूर है। वहीं रविवार को जिले में कोरोना का महज एक नया केस सामने आया, जबकि इस दौरान करीब सौ लोगों की टेस्टिंग की गई।
जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मात्र 60 मामले ही सामने आए हैं, जबकि 121 कोरोना संक्रमितों ने बीमारी पर जीत हासिल की है। अगर पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 13 मार्च को नौ मामले सामने आए थे, जबकि तीन लोग ठीक हुए थे। वहीं 14 मार्च को 20 मामले, 27 स्वस्थ्य, 15 को 14 मामले व 18 स्वस्थ, 16 को तीन मामले 23 ठीक, 17 को आठ मरीज और 19 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। वहीं जिले में 18 मार्च को मात्र दो मामले संक्रमितों के दर्ज किए गए थे, जबकि 18 लोग स्वस्थ हुए थे। 19 को चार और 20 मार्च को एक ही मामला सामने आया है।
उधर, सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिले में कोरोना के मामले कम हुए हैं। साथ ही टेस्टिंग भी कम हुई है, क्योंकि टेस्टिंग तभी ज्यादा होती है, जब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं और उनके संपर्क में आए लोगों के टेस्ट किए जाते हैं।