फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona infection cases increased three times in a week

एक सप्ताह में ही तीन गुना बढ़ गए कोरोना संक्रमण के मामले

Sun, 08 Aug 2021 09:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Corona infection cases increased three times in a week
धर्मशाला। कुछ समय के आराम के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस सक्रिय होने लगा है। लोगों की बढ़ती लापरवाही एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ जिला कांगड़ा की जनता को परेशानी में डाल सकती है। अब रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं, जिसमें स्कूली और अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, मरने वालों के आंकड़े में भी बढ़ोतरी होने लगी है। अगर एक सप्ताह की बात की जाए तो जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामलोें में तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। पहले कोरोना संक्रमण के मामले रोजोना औसतन 11 के करीब आ रहे थे। मगर एक ही सप्ताह में संख्या तीन गुना हो गई है।
विज्ञापन

अब रोजोना औसतन 33 लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। अगर लोग अभी भी नहीं संभले को कोरोना वायरस का डेल्टा वेरियंट जिला कांगड़ा में दस्तक दे सकता है। वहीं, लोगों की लापरवाही से सरकार को लॉकडाउन जैसे फैसले और पाबंदियों को बढ़ाने की ओर रुख करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरस की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। अन्यथा एक बार फिर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोविड का नया डेल्टा वेरिंयट पहले से ज्यादा घातक है और तेजी से फैलता है। इस वेरियंट के कारण मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ सकता है।
---------बाक्स--------
वैक्सीनेशन और नियमों का पालन भी बचने के उपाय : सीएमओ
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन और कोविड-19 के नियमों की पालना अनिवार्य है। वहीं, जिसने वैक्सीन की एक या दोनों डोज लगवा भी ली हैं, उन्हें भी सतर्क और सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर कोविड नियमों का पालन नहीं किया तो यह घातक साबित हो सकता है। - डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा

संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह सहज : डीसी
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सजग है। सार्वजनिक स्थलों पर लोग सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग सही से करें, तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
- डॉ निपुण जिंदल, डीसी कांगड़ा
--------टेबल--------
कब कितने मामले
तारीख मामले स्वस्थ मौत
2 अगस्त 41 22 1
3 अगस्त 26 11 0
4 अगस्त 21 04 1
5 अगस्त 34 20 1
6 अगस्त 43 39 1
7 अगस्त 37 24 0
8 अगस्त 11 21 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed