फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   corona case

कांगड़ा में कोरोना के 40 नए मामले, 19 हुए स्वस्थ

Tue, 28 Jun 2022 08:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
corona  case
धर्मशाला। जिले में कोरोना के मामलों में चार माह बाद फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। 26 फरवरी के बाद 28 जून को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40 पहुंचा है। जिले में तीन जून तक 10 पॉजिटिव मरीज थे, जबकि 28 जून को यह संख्या 168 पहुंच गई है। वहीं, कोविड के कारण पिछले चार माह में सात मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में एक पुलिस कर्मी और टीएमसी के दो प्रशिक्षु चिकित्सकों सहित 40 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 64,235 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 62,812 स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1248 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऐसे में सभी को इससे बचाव के लिए एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed