फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   corona case

दो छात्रों और दो शिक्षकों सहित कोरोना के 44 नए मामले

Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona case
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को दो छात्रों और दो शिक्षकों सहित 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नौ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 498 पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मलोक स्कूल में एक छात्र व दो शिक्षक और अटयाला स्कूल का एक छात्र संक्रमित हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 49883 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48269 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं 1112 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान अस्पतालों या होम आइसोलेशन में मौत हुई है। उन्होंने अपील की कि जिन पात्र लोगों ने अभी तक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय रहते इस अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed