फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Continuous rain... Landslide in Jwalamukhi-Kangra, NH remained closed in Baijnath

Kangra News: लगातार बारिश... ज्वालामुखी-कांगड़ा में भूस्खलन, बैजनाथ में एनएच रहा बंद

Tue, 01 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Continuous rain... Landslide in Jwalamukhi-Kangra, NH remained closed in Baijnath
ज्वालामुखी मंदिर परिसर के ऊपर घने बादलो का साया बरसात के चलते दिन में ही हुई रात स्तोत् - फोटो : mathura
ज्वालामुखी/कांगड़ा/बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले में दो दिन से जारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ज्वालामुखी और कांगड़ा विकास खंड में जगह-जगह भूस्खलन हुआ। वहीं, बैजनाथ में बिनवा पुल के पास एनएच पर मलबा गिरने से यह मार्ग कुछ देर के लिए बाधित रहा। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी उपमंडल की तहसील खुंडियां की पंचायत सिलह में मंगली गुग्गा के पास पुलिया में गहरा गड्ढा पड़ गया है, जिससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, पंचायत बग के बग्गी वार्ड 4 में दो भाईयों देव राज और गणेश के मकानों के साथ डंगा गिर गया है। इससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, विकास खंड कांगड़ा की नंदरूल पंचायत के गांव खरठी में वार्ड-5 में गत रविवार रात नाले में ज्यादा पानी आने से भूस्खलन के कारण उत्तम चंद के मकान को खतरा पैदा हो गया। वहीं विजय कुमार कि गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार सुबह राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बैजनाथ विकास खंड के बिनवा पुल के पास पहाड़ी से बड़े पत्थर और मलबा गिरने से कुछ समय के लिए मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गनीमत यह रही कि उस समय कोई भी वाहन उस स्थान पर से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन हर समय गुजरते रहते हैं। एनएच अथॉरिटी की ओर से मार्ग को सुचारु कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed