फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of two bridges in Fatehpur and Jawali stuck in the NOC issue

Kangra News: एनओसी के फेर में फंसा फतेहपुर और जवाली में दो पुलों का निर्माण

Sun, 06 Jul 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Construction of two bridges in Fatehpur and Jawali stuck in the NOC issue
धर्मशाला। फतेहपुर और जवाली में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की एनओसी मंजूरी अटकने के कारण अधर में लटक गया है। पहले बीबीएमबी की ओर से इन पुलों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को मंजूरी दे दी थी, लेकिन हिमाचल और पंजाब के बीच विवाद बढ़ने पर मंजूरी को रोक दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में चंडीगढ़ में बीबीएमबी की एक और बैठक हुई है। अब फिर बीबीएमबी की ओर से दोनों पुलों की एनओसी को लेकर फिर से निर्णय लिया जाना है। बरसात के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाना था। यह काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना था, लेकिन एनओसी की रुकावट के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क निधि परियोजना के तहत 189.99 करोड़ रुपये की लागत से ये दोनों पुल बनने हैं। फतेहपुर के पौंग डैम से ब्यास नदी पर 800 मीटर लंबा पुल 103.65 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है, जो जसूर-डमटाल मार्ग को जोड़ने का काम करेगा। वहीं, जवाली के देहरी-हड़सर-जरोट-नगरोटा सूरियां मार्ग पर गज खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 86.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुलों के बनने से न केवल लाखों लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी, बल्कि हिमाचल और पंजाब के बीच यात्रा दूरी भी घटेगी, जिससे समय और धन की बचत होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से दोनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। ऐसे में अब बीबीएमबी दोबारा एनओसी जारी करता है तो ही पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो सके।

बीबीएमबी की ओर से पहले की गई बैठक में एनओसी को मंजूरी दे दी गई थी। बरसात के बाद पुलों को निर्माण कार्य शुरू किया जाना था। मगर हाल ही में हिमाचल-पंजाब के बीच हुए विवाद के कारण बीबीएमबी ने एनओसी पर रोक लगा दी। अब फिर से बैठक हुई है। दोबारा से एनओसी के लिए निर्णय लिया जाएगा।
-इंद्र सिंह उत्तम, अधीक्षण अभियंता (डिजाइन), लोक निर्माण विभाग कांगड़ा-चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed