{"_id":"6a875eefa3d7d817de0daee7","slug":"construction-of-rakkad-heliport-to-be-completed-by-october-kangra-news-c-95-1-kng1037-251199-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अक्तूबर तक पूरा होगा रक्कड़ हेलिपोर्ट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अक्तूबर तक पूरा होगा रक्कड़ हेलिपोर्ट का निर्माण
Fri, 21 Aug 2026 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) धर्मशाला मंडल की ओर से रक्कड़ में निर्माणाधीन हेलिपोर्ट परियोजना को अक्तूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना का करीब 40 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
कुल चार करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलिपोर्ट परिसर में तीन भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से एक भवन बनकर तैयार हो चुका है। शेष दो भवनों का काम प्रगति पर है। विभाग परियोजना को गुणवत्ता मानकों के साथ तय समयसीमा में पूरा करने का प्रयास कर रहा है। अक्तूबर तक सिविल कार्य संपन्न होने के बाद हेलिपोर्ट को संचालन में लाने की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पर्यटन, आपात सेवाओं और स्थानीय आर्थिकी को मिलेगा बढ़ावा
रक्कड़ में हेलिपोर्ट की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र को सीधा हवाई संपर्क मिलेगा। इससे कांगड़ा घाटी में आने वाले पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। प्राकृतिक आपदाओं, मेडिकल इमरजेंसी और गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट करने जैसी आपात परिस्थितियों में यह हेलिपोर्ट उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
बरसात के मौसम के चलते वर्तमान में निर्माण की गति थोड़ी धीमी है। बरसात समाप्त होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना पर अब तक एक करोड़ 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। -दशमिंद्र पॉल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी मंडल धर्मशाला-2